राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व राज्यपाल और आदिवासी महिला नेता 64 वर्षीय द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। द्रौपदी मुर्मू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और एनसीपी प्रमुख शरद पवार से बात की और राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है।
शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए मुर्मू की उम्मीदवारी की देशभर में सभी वर्गों द्वारा सराहना की जा रही है। उन्होंने ट्विटर पर द्रौपदी मुर्मू के साथ तस्वीरों को शेयर करते हुए कहा कि द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। जमीनी समस्याओं के बारे में उनकी समझ और भारत के विकास के लिए उनका विजन बेहतरीन है।


Leave a Reply