ओम प्रणाम योग समिति ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। ओम प्रणाम योग समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नंदग्राम में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ई ब्लॉक, बड़ा पार्क में किया गया। योग प्रशिक्षक जी.एस.धामी ने दीपज्योति और मंत्रोच्चारण के साथ शुभारंभ किया। उसके बाद सभी उपस्थित लोगों को योग, आसन एवं प्राणायाम कराया गया। भाई-बहनों को प्राणायाम के फायदे तथा स्वस्थ रहने के टिप्स बताए गए। इस अवसर पर भाई कुशवाहा एवं विजय कुमार सौरभ ने योग भजन की प्रस्तुति देकर सभी का मन को मोह लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त योग परिवार का अमूल्य योगदान रहा। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष बालम सिंह बिष्ट, महामंत्री बलवीर सिंह, शंकर दत्त जोशी और फोटोग्राफर पी.सी. पांडेय भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*