गाजियाबाद: वन मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने पर्यावरण संरक्षण यात्रा का किया शुभारंभ

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शुक्रवार को पर्यावरण जल संरक्षण संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई। इस अवसर पर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अरुण सक्सेना ने छठ घाट पर नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए यात्रा को रवाना किया। साथ ही मंत्री ने पीपल, बरगद, पिलखन आदि के पौधे लगाए।
राज्यमंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण को लेकर चिंतित है और पर्यावरण की शुद्धता के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पर्यावरण संरक्षण यात्रा पूरे प्रदेश में जनजागरण करेगी। श्री चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति ने यूपी के समस्त शहरों में जन जागरण अभियान का संकल्प लिया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर में जगतगुरु अवधेशानंद महाराज के अलावा, ग्रीनमैन विजयपाल बघेल, विकल्प खरे, शिल्पा स्वरूप, राकेश सिन्हा, अशोक श्रीवास्तव, विरेंद्र यादव, मुकेश अरोड़ा, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव, संदीप त्यागी, अरविंद श्रीवास्तव, सुनील सक्सेना, मदन मोहन सक्सेना, विपुल सक्सेना, कुंवर पाल गुर्जर आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*