समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया उत्कृट कार्य के लिए करेगा सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। देश की अग्रणी संस्था समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) ने उत्कृट कार्य करने वालों को नेशनल अवार्ड देने का निर्णय लिया है। रविवार, 26 जून को राजनगर (आरडीसी) में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन की उपस्थिति में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि देश के अलग-अलग राज्यों से शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण, खेल, साहित्य, पत्रकारिता, पुलिस और प्रशासनिक सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा जाएगा।
एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन ने बताया कि सम्मान समारोह आजादी की 75वीं वर्षंगांठ के अवसर पर आगामी 14 अगस्त को किया जाएगा। देश भर से प्रवृष्टियां मंगाई गई हैं। नेशनल अवार्ड के लिए उन लोगों का चयन किया जाएगा जो समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। प्रविष्टियां भेजने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है और 20 जुलाई, 2022 को अवार्डियों की सूची जारी कर दी जाएगी।
सी. बी पचौरी भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोनीत
बैठक में संस्था ने सी. बी. पचौरी को भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्रीमती अनिता निगम को नोएडा महानगर अध्यक्ष, चौ. वसीम अली को गाजियाबाद का जिला महासचिव और विजय कुमार मिश्रा को जिला सचिव मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, साहित्य प्रकोष्ठ को अध्यक्ष प्रवीण कुमार, राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव और दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रभारी पं. रवि शर्मा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पत्र सौंपे। साथ ही फूल माला से इन सभी का स्वागत-सम्मान किया गया।
संस्था का जल्द होगा विस्तार
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. बी. पचौरी ने कहा है कि वह जल्द ही प्रकोष्ठ का विस्तार करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि सरकारी कामकाज में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है, उसका खुलासा हो और गैर कानूनी कामकाज करने वाले लोगों को बेनकाब किया जाए। इसके अलावा राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर एसकेएफआई के वरिष्ठ सदस्य मनोज अग्रवाल, ओम प्रकाश चौहान, सदस्य पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, गौरव तिवारी, मुकेश वर्मा, अनूप श्रीवास्तव, धर्म सिंह आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*