राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। वर्ष 2021 में मीडिया क्षेत्र में कई बदलाव सामने आए। इस वर्ष में डिजिटल मीडिया को बढ़ावा मिला है। वर्ष 2021 में कई ऐसी न्यूज वेबसाइट सामने आई हैं जिन्हें भारत में सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। डिजिटल क्रांति के इस युग में लोग अब समाचार पत्र पढ़ने बजाय इन न्यूज पोर्टलों पर न्यूज़ पढ़ना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इनमें हिन्दी की चर्चित अनलाइन न्यूज पोर्टल फेडरल भारत डिजिटल पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय काम कर रहा है।
मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित फेडरल भारत डिजिटल पत्रकारिता क्षेत्र में उत्तर भारत का पसंदीदा न्यूज पोर्टल बनकर उभरा है, जिसकी पकड़ ग्रेटर नोएडा और दिल्ली की खबरों पर अधिक है। फेडरल भारत के संपादक प्रह्लाद वर्मा ने बताया कि साल 2016 में डिजिटल इंडिया के बढ़ते ग्राफ के साथ ही मोदी सरकार ने न्यूज पोर्टल के अच्छे दिन लाने की तैयारी की थी। सरकार ने अखबारों और इलेक्ट्रानिक मीडिया के साथ-साथ वेब पोर्टल को भी सरकारी विज्ञापन देने की बात की। वहीं अगस्त 2020 में उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वेब समाचार पोर्टल को मान्यता देते हुए सरकारी विज्ञापन देने की घोषणा की है।
उन्होंने बताया कि बिहार की नीतीश सरकार ने भी वेब मीडिया पालिसी जारी कर दी है। प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तर्ज पर वेब मीडिया में भी विज्ञापन देगी बिहार सरकार। इसे लेकर बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक में बिहार वेब मीडिया नियमावली-2021 को पिछले दिनों मंजूरी दे दी गई।


Leave a Reply