गाजियाबाद: श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर में दो दिवसीय संत सनातन कुंभ संपन्न

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रसिद्ध देवाधिदेव महादेव भगवान दूधेश्वरनाथ मंदिर में ब्रम्हलीन श्रीमहंत गौरी गिरी जी महाराज एवं समस्त समाधि वाले सिद्ध गुरु मूर्तियों की पुण्य स्मृति में आयोजित दो दिवसीय संत सनात कुंभ सोमवार को बड़ी धूमधाम से संपन्न हो गया। प्रातः काल श्रीमहंत नारायण गिरी जी महाराज श्री (दूधेश्वर पीठाधीश्वर गाजियाबाद अंतर्राष्ट्रीय मंत्री श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा), धर्मपाल पाल धर्मपत्नी गिन्नी गर्ग ने गुरुमुर्तियों का पूजन और भगवान दूधेश्वर का अभिषेक किया। गौ माता को गुड़-रोटी खिलाया गया। विद्यापीठ के आचार्यों व विद्यार्थियों ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजन कराया। उसके बाद श्रद्धांजलि सभा का मुख्य अतिथि नरेंद्र कश्यप राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
कार्यक्रम का संचालन नवरत्न सोनी राजस्थान ने किया। इस अवसर पर दूधेश्वर विकास समिति के उपाध्यक्ष व कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अनुज धर्म गर्ग, धर्मपत्नी प्ररेणा गर्ग, अनिल अग्रवाल राज्यसभा सांसद, जगतगुरु शंकराचार्य सुमेरू पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज, जूना अखाड़ा के सभापति श्रीमहन्त प्रेम गिरि जी महाराज, किन्नर अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी विद्या गिरी जी महाराज, कंचन गिरि जी महाराज, नवल किशोर दास महाराज, हरि ओम गिरी जी महाराज बालक गद्दी पीठाधीश्वर श्रीमहन्त पृथ्वी गिरी जी महाराज ,ज्योतिर्मयी नंद गिरी जी महाराज, भवानी शंकर नंद गिरी महाराज, परमेश्वर दास महाराज महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंगानंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर श्री हरिराम दासमहाराज, श्रीमहन्त विभा नंद गिरी महाराज, स्वामी अभयानंद गिरी महाराज श्रीमान विद्यानंद गिरी महाराज पंजाब, महंत बजरंग गिरी महाराज टप्पल, साध्वी कैलाश गिरी जी हिंडन महाराज, माता प्रेम गिरि जी महाराज गुड़गांव, धर्माचार्य महेश वशिष्ठ जी महाराज, श्याम गिरी जी महाराज, श्रीमहन्त पशुपति गिरी महाराज, हरिद्वार थानापति मुन्ना गिरी महाराज हरिद्वार, श्रीमहन्त धर्मेंद्र गिरी महाराज नोएडा दिल्ली, महंत विश्वेश आनंद गिरि जी महाराज, थानापति कुश पुरी महाराज, स्वामी बृजभूषण नंद सरस्वती, महंत गिरिशान्द गिरि जी महाराज दैवी मंदिर, विजय गिरी जी महाराज, राज कौशिक, गंगा सिंह राठौड़ अध्यक्ष दिल्ली प्रवासी महासंघ, खेतसिंह खीची राजस्थान, अचलसिंह भायल तेलवाडा सहित जूना अखाड़ा के संत-महंत उपस्थित रहे।
मीडिया प्रभारी एसआर सुथार ने बताया कि संत समागम का समापन कार्यकर्म के उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग ने सभी साधु, संत और महात्माओं का माला एवं प्रतीक चिन्ह व दक्षिणा भेट कर सभी संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। विजय मित्तल अध्यक्ष श्रंगार सेवा समिति द्वारा कार्यक्रम की पुरी व्यवस्था सराहनीय रही। पार्षद जाकिर सैफी, विजय सिगल, पुनीत शर्मा, सत्यजीत, साहिब सिंह चौहान, संजय गौरव शर्मा आदि सैकड़ों गणमान्यों ने साधु, संत और महात्माओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*