राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समर्थ, स्वस्थ एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान चला रही राष्ट्रीय संस्था ‘एंटी करप्शन फेडरेशन’ (इण्डिया) ने अपना प्रथम स्थापना दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जहां उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार, असम, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा आदि की टीमें मौजूद रहीं, वहीं संस्था ने कई पत्रकारों, समाजसेवियों व डाक्टरों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित शंखधर, विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन, संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक राकेश स्वामी, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार और राष्ट्रीय महासचिव जितेंद्र कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
शनिवार, 23 जुलाई को जीटी रोड स्थित कासा लीमा बैंक्वेट हाल में आयोजित भव्य समारोह में ‘एंटी करप्शन फेडरेशन’ (इण्डिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव कुमार ने संस्था द्वारा एक साल में किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। जिसकी समारोह के मुख्य अतिथि अमित शंखधर और विशिष्ट अतिथि जितेन्द्र बच्चन ने तारीफ की। साथ संस्था के आगे बढ़ने की कामना की। इसके बाद दिल्ली एनसीआर के कई पत्रकारों, डॉक्टरों, समाजसेवियों और देश के अलग-अलग हिस्सों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले संस्था के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष राजीव कुमार ने संस्था के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए आगे की योजनाओं पर भी विस्तार से बताया। कई कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। उसके बाद हाल में मौजूद सभी सदस्यों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की मुहीम को आगे बढ़ाने व संस्था को और अधिक विस्तार देने की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. नरेश कुमार, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश कुमार त्यागी, राष्ट्रीय मुख्य संयोजक आलोक कुमार त्यागी, राष्ट्रीय मुख्य प्रभारी अभिषेक मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव गर्ग, गुरमीत खिप्पल, रमेश पुरी, देवेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, धीरज खुराना, चरणजीत सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल चन्द्रा ने किया। राष्ट्रगान के बाद राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कुमार ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम का समापन किया।


Leave a Reply