राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार के प्रांगण में विद्यालय के सुचारू रूप से संचालन के लिए विभिन्न पदाधिकारियों के लिए शुक्रवार, 29 जुलाई की सुबह अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ विद्यालय की कोर कमेटी और काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों तथा विद्यालय के सभी हाउसों अग्नि, आकाश, वायु एवं पृथ्वी के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा कदमताल के साथ हुआ। प्रबंधक पंकज जोशी ने सभी विद्यार्थियों एवं विद्यालय के नामित पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए अनुशासन एवं शिक्षण के क्षेत्र में निरंतर रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की कोड बॉडी के सदस्यों हेड बॉय, हेड गर्ल, डिसिप्लिन इंचार्ज, कल्चर इंचार्ज के पदों के लिए उपयुक्त सदस्यों की घोषणा के साथ-साथ विद्यालय की काउंसलिंग कमेटी के सदस्यों तथा विद्यालय के सभी हाउस के अध्यक्षों एवं सभी पदाधिकारी छात्रों के नामों की घोषणा की गई तथा विद्यालय की वरिष्ठ एवं कनिष्ठ संचालिकाओं द्वारा समस्त पदाधिकारियों को उनके पद के अनुसार वैज पहनाकर अलंकृत किया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियों के सफलतापूर्वक निर्वाह की शपथ ली। सम्मानित अतिथि अमित सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए समस्त कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की है।


Leave a Reply