राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
पटना। नीतीश सरकार ने बुधवार को बिहसा विधानसभा में विश्वासमत जीत लिया। बहुमत परीक्षण में गठबंधन सरकार पास हो गई। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 160 विधायक रहे। इस दौरान कुछ भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। इस पर नीतीश कुमार ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि आप सब भाग रहे हैं, जरूर आलाकमान ने आपसे ऐसा करने को कहा होगा।
नीतीश ने कहा, हमने (राजद और जदयू) बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। देश भर के नेताओं ने मुझे फोन किया और इस फैसले पर बधाई दी और मैंने उन सभी से 2024 के चुनाव में एकसाथ लड़ने का आग्रह किया है।
उन्होंने 24 अगस्त को कहा कि सिर्फ 2020 के विधानसभा चुनाव की बात मत करो, अतीत के चुनावों को याद करें। जब जद (यू) ने भाजपा से अधिक सीटें जीती थीं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने का मेरा अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया। 2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का बखान करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं।


Leave a Reply