राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्धनगर। सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था महिला सशक्तिकरण एवं मिशन शक्ति को गति देने के लिए श्रीमती कविता सिंह को नोएडा महानगर उपाध्यक्ष और श्रीमती शशि प्रभा को पूर्वी दिल्ली का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस मौके पर संस्थापक डॉ राहुल वर्मा ने महिलाओं को शैक्षिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त करने पर जोर दिया।
संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि मंगलवार की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि नोएडा में महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता को देखते हुए संगठन का विस्तार किया जा रहा है। जबकि नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही टीम का विस्तार कर नोएडा के विभिन्न सेक्टरों में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य की शुरुआत करेंगी। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मनोज झा, जिला अध्यक्ष रेनू बाला शर्मा और संस्था के अन्य सदस्य मौजूद रहे।


Leave a Reply