राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नेहरूनगर स्थित गोकुल धाम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने की। राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी ने सर्वप्रथम 14 अगस्त, 2022 को संस्था द्वारा मनाए गए ‘आजादी के गर्व का महापर्व’ कार्यक्रम में हुए खर्च का हिसाब प्रस्तुत किया। आयोजन में कुल 13,025 (तेरह हजार पच्चीस) रुपये खर्च हुए, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।
इसके अलावा रविवार, 28 अगस्त की बैठक में संस्था के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव श्री सुधांशु श्रीवास्तव और उनकी टीम के द्वारा आज ही पूर्वी दिल्ली के खिचड़ीपुर में फुल बॉडी फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया गया, जिसकी सभी ने प्रशंसा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन ने कहा कि हमें इसी तरह जनहित में छोटे-मोटे कार्य लगातार करते रहने हैं जिससे टीम भावना सशक्त होगी और समाज कल्याण का कार्य भी चलता रहे।
बैठक में गाजियाबाद के जिला सचिव पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट ने प्रस्ताव रखा कि अगले पखवाड़े वह गाजियाबाद के ही लालकुंआ क्षेत्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराएंगे। जिसकी अनुमति उन्हें दे दी गई है। संस्था ने आज की बैठक में यह भी निर्णय लिया कि सभी सदस्यों को संस्था के सोशल मीडिया के ग्रुप में सक्रिय रहना चाहिए। उनकी सकारत्मक प्रतिक्रिया से हम सभी का उत्साह बढ़ता है और हम समाज कल्याण के कार्य को बाखूबी अंजाम देने में सफल होते हैं। साथ ही सदस्यता अभियान चलाने पर सभी ने जोर दिया और संस्था के स्थापना दिवस (18 जनवरी, 2023) को मनाने की योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र बच्चन, राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी. बी. पचौरी, दिव्यांग प्रकोष्ठ के प्रभारी रवि शर्मा, कार्यकारिणी के सदस्य व गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, गाजियाबाद के जिला सचिव पुष्पेन्द्र सिंह, श्रीमती अग्रवाल और पार्थ मित्तल आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply