मनोज सक्सेना व विजय श्रीवास्तव ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष (यूपी) भूपेंद्र सिंह चौधरी को दी बधाई

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, मनोज सक्सेना, विजय कुमार श्रीवास्तव और राजीव कांत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज सक्सेना और ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) विजय कुमार श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। शिष्टाचार भेंट में तीनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में कायस्थ समाज के उत्थान को लेकर भी चर्चा की।
रविवार, 28 अगस्त को दिल्ली के उत्तर प्रदेश भवन में हुई उक्त भेंट बहुत ही अहम मानी जा रही है। मनोज सक्सेना भारतीय जनता पार्टी के नेता होने के साथ-साथ केसरिया हिन्दू वाहिनी के राष्ट्रीय सलाहकार, हिन्दू युवा वाहिनी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष और इंटरनेशनल एडवोकेट ऑग्नाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव भी हैं। जबकि वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल (एआईकेसी) के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) होने के साथ-साथ समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक भी हैं। दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश भवन में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ दिए और बधाई देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य एवं स्वस्थ राजनीति की कामना की है। इस अवसर पर जीकेसी से जुड़े राजीव कांत, पदम् जी, आलोक सक्सेना, अनिल माथुर, हरीश सिन्हा, रितिक सक्सेना, गोपाल भटनागर आदि उपस्थित रहे।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*