विजय कुमार श्रीवास्तव / राष्ट्रीय जनमोर्चा
नई दिल्ली। इंटरनेशनल एडवोकेट ऑर्गनाइजेशन ने रविवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में एक सेमिनार आयोजित कर सरकार से प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महासचिव मनोज सक्सेना ने कहा कि अधिवक्ता सभी वर्गों के सम्मान व सुरक्षा के लिए कार्य करता है लेकिन खुद अधिवक्ताओं की सुरक्षा व सम्मान खतरे में है। उसे कोई सुरक्षा नहीं दी जाती। न जाने कितने अधिवक्ताओं की हत्या हो चुकी है, इन पर फर्जी मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। इन सभी को रोकने के लिए हमें हरहाल में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराना होगा।
एडवोकेट मनोज सक्सेना अधिवक्ताओं के सेमिनार को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम पहले महामहिम राष्ट्रपति को इस संबंध में एक ज्ञापन देंगे। उनके समक्ष यह मुद्दा उठाया जाएगा। उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। सक्सेना के अलावा अन्य पदाधिकारियों ने भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को दोहराते हुए अपनी-अपनी बातों को प्रमुखता से रखा और यह भी बताया कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करना कितना जरूरी है।
उन्होंने कहा कि आए दिन एडवोकेट पर हमले हो रहे हैं। उनका शोषण होता है। खासकर महिला वकील शिकार बन रही हैं। उन पर अत्याचार होता है। इसलिए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लाना अब अतिआवश्यक है। कार्यक्रम में दिनेश कुमार गुप्ता प्रदेशाध्यक्ष दिल्ली, नीतू वर्मा, सुधीर शर्मा अध्यक्ष, निशा भारद्वाज, पवन शर्मा, विजय श्रीवास्तव, सतेन्द्र, गजेंद्र राघव, वेद प्रकाश, अमित शुक्ला, एएस शास्त्री आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply