राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा सफदरजंग एनक्लेव स्थित सफदरजंग क्लब में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिवस पर बड़ी संख्या में कामगारों को टूल्स किट बांटे और महिलाओं को उपहार दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम और विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसल रहे। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक अनिल शर्मा भी इस मौके पर उपस्थित रहे।
दुष्यंत गौतम ने मोदी जी के जन्मदिन पर भारतीय सर्व समाज महासंघ द्वारा गरीब कामगारों को टूल्स किट वितरित करने की सराहना की। नरेश बंसल ने इसके लिए संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कुमार वालिया का आभार जताया। उत्तराखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं भारत सरकार के फर्टिलाइजर एडवाइजरी फोरम के सदस्य सलाहकार राम कुमार वालिया ने इस अवसर पर कहा है कि भारतीय सर्व समाज महासंघ आज भारत के सर्व समाज की सबसे ज्यादा मदद करने वाला महासंस्था बन चुकी है। इसके पूरे देश में दो लाख पचास हजार से अधिक सदस्य हैं। अब तक करीब चार वर्षों में 4 लाख से भी अधिक लोगों की किसी न किसी रूप में जरूरतमंदों की मदद की गई है।
उन्होंने बताया कि शनिवार, 17 सितम्बर को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर सैकड़ों कामगारों तथा निर्धन महिलाओं को उपहार भेंट किए गए। भविष्य में भी संस्था द्वारा इसी प्रकार जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यकर्म में भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार, प्रमोद पहलवान, वरिष्ठ समाज सेवी तथा भारतीय नमो संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज तोमर, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज गर्ग, पार्षद राधिका अबरोल, भाजपा नेता पी.डी. जैन, भारतीय सर्व समाज के तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष मद्दी सेठी, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर जय कुमार, राजस्थान से आए चौधरी हिम्मत सिंह, पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राजकुमार रावल, भारत शर्मा, भोला ठाकुर, अनुज चौधरी आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply