आईटीआई हबीबपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा पूजा महोत्सव

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। महान शिल्पकार व जगत निर्माता विश्वकर्मा भगवान की जयंती पर शनिवार को इकोटेक 3 स्थित आईटीआई हबीबपुर में परंपरागत ढंग से भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर संस्थान के प्रधानाध्यापक मनोज झा ने मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया। उसके बाद हवन पूजन के साथ भगवान विश्वकर्मा की आरती व प्रसाद वितरण किया गया।
विश्वकर्मा पूजा को लेकर 17 सितम्बर की सुबह से ही आईटीआई के छात्र-छात्राओं में उत्साह रहा। सभी ने बड़े हर्षोल्लास व धूमधाम से पूजा महोत्सव मनाया। मनोज झा ने पूजा-आरती करने के बाद छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मान्यता है कि विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कौशल शिल्पी के जनक भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना से रोजगार और कारोबार में तरक्की मिलती है। उन्होंने छात्रों को आशीर्वाद दिया कि आप भी भगवान विश्वकर्मा की तरह कौशल बनें और देश को कुशल बनाने में अपना सहयोग दें।
पूजा उपरान्त गौरव शर्मा, समीर और रोहित की देखरेख में सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर कुलदीप मौर्या, मोहनलाल, रोशनी, अनस, मोनू, पवन, अभिषेक, रवि व अन्य छात्र मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*