राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पखवाड़ा’ मना रही है। इसी कार्यक्रम के तहत समाजसेवी व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता संतोष कुमार सिंह (राणा जी) ने प्रताप विहार सेक्टर 11 डी ब्लॉक स्थित सेल्टर होम परिसर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया। साथ ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। राणा ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए पं. दीनदयाल उपाध्याय को एकात्म मानव दर्शन का प्रणेता बताया।
संतोष कुमार सिंह ‘राणा’ ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के सर्वागीण विकास के लिए एकात्म मानव दर्शन की विवेचना प्रस्तुत की, जो ‘अन्त्योदय’ अर्थात् समाज के सबसे कमजोर व्यक्ति को सक्षम बनाने का एकमात्र मार्ग है। अपनी हर सांस के साथ ‘राजनीति नहीं, राष्ट्र प्रथम’ को जीने वाले दीनदयाल जी प्रशासन से लोक व्यवहार तक हिंदी तथा सभी भारतीय भाषाओं के पक्षधर थे। सादगी, विनम्रता, राजनैतिक शुचिता की प्रतिमूर्ति पंडित दीनदयाल आज सर्वाधिक प्रासंगिक हैं। आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटिशः नमन।
रविवार, 25 सितम्बर की सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय कई कार्यकर्ता और पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महानगर कोषाध्यक्ष हेमराज माहौर, मंडल उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बीएस तोमर, पूर्व पार्षद महेन्द्र पाल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता राधेश्याम त्यागी आदि ने अपने संवोधन में कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सपना था कि कश्मीर से 370 को हटने से हिंदुस्तान की जनता को आवाम को राहत मिलेगी। पूरा देश का एक निशान एक झंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर सरकार ने पंडित दीनदयाल का यह सपना पूरा कर दिया।
कार्यक्रम में गरीबों व जरूरतमंदों के लिए समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसकेएफआई) और फ्लोरेस हास्पिटल के सहयोग से इस अवसर पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 150 से अधिक लोगों ने हेल्थ कैंप का लाभ उठाया। स्वास्थ्य शिविर में एसकेएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन और फ्लोरेस हास्पिटल के डायरेक्टर व सीनियर डॉक्टर एम. के. सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ गौरव गुप्ता और उनकी टीम मौजूद रही। शिविर में आए लोगों की विधिवत जांच कर उन्हें समय पर जहां दवा लेने की सलाह दी गई, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्थान के लिए पूरे देश में कार्य कर रहे सामाजिक संगठन ‘समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया’ की टीम ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय मुख्य निदेशक डॉ अशोक कुमार, राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव, भ्रष्टाचार विरोधी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. बी. पचौरी, गाजियाबाद जिला उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, सक्रिय सदस्य राजेश्वर दयाल, भाजपा कार्यकर्ता राकेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष चमन सिंह, महेन्द्र नाथ कपूर, हेमन्त चौहान, रजत जुयाल, अजय शर्मा, अभिषेक मिश्रा, धीरज तिवारी, देवेन्द्र शर्मा, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शोभित प्रताप तोमर, मनोज चौहान, स्पर्श अग्रवाल आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply