
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक संस्था बेटी सुरक्षा दल (रजि.) के कार्यकर्ताओं ने श्याम विहार मोदीनगर स्थित एसडी पब्लिक स्कूल की 51 बेटियों को स्कूल से सम्बंधित पाठ्य सामग्री, लंच बॉक्स आदि उपहार वितरित किए। संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती बबिता शर्मा के हाथों बच्चियां उपहार पाकर बहुत खुश थीं।
शुक्रवार, 11 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि व संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष बबिता शर्मा ने कहा कि बेटियां कभी बोझ नहीं होतीं। बेटियों को प्रोत्साहित किया जाए तो बेटों से किसी मामले में कम नहीं होती बेटियां। आज जरूरत है बस बेटियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की और यह हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि बेटियों को स्वालंबी बनाएं। उनको शिक्षित करें और उनको मजबूत करें। अगर बेटियां मजबूत होंगी तो देश मजबूत होगा और तरक्की के रास्ते पर हमारा मुल्क आगे बढ़ेगा।
प्रधानाचार्य सीमा गोयल ने छात्राओं को संबोधित करते हुए बेटी सुरक्षा दल के इस कार्य की सरहानीय की। उन्होंने संस्था के सभी पदाधिकारियों को बच्चियों को उपहार वितरण के लिए धन्यवाद दिया। बेटी सुरक्षा दल के विधानसभा अध्यक्ष कमल साईं ने कहा कि मोदीनगरविधानसभा क्षेत्र की बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, गारंटी क़ानून आदि के लिए संस्था पूरी तरह वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि वे और उनकी पूरी टीम बेटियों की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। इस मौके पर बेटी सुरक्षा दल के केन्द्रीय संयोजक डॉ. एसके शर्मा, उपाध्यक्ष अनिल, जमील खान, आरके शर्मा, अनुराधा, महामंत्री शाहबाज अली, महानगर उपाध्यक्ष अखिल सैफी, मीडिया प्रभारी रत्नेश कुमार, अध्यापक गोल्डी, मधुर आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply