राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। जीटी रोड गाजियाबाद स्थित इंग्राहम इंग्लिश मीडियम स्कूल के दिव्यांगों हेतु संचालित ‘आशा विद्यालय’ में नींव शक्ति संस्था द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुजरात के सूरत में होने वाले सरदार पटेल यूनिटी क्रिकेट कप के लिए चयनित गाजियाबाद नगर के ह्वीलचेयर क्रिकेटर राजा बाबू को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नींव शक्ति संस्था की ओर से इंग्राहम पॉलिटेक्निक इन्सटीट्यूट के डायरेक्टर विंग कमान्डर (retd) प्रकाश जेथ्रो ने राजा बाबू को क्रिकेट किट भेंट की।
मंगलवार को नींव शक्ति संस्था की अध्यक्ष ऋचा बल्लभ खुल्बै ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि क्रिकेट किट नींव शक्ति संस्था के सदस्य तथा मेसर्स सुख स्पोर्ट्स जाग्रति विहार मेरठ के कारोबारी संदीप ने उपलब्ध कराई है। ह्वीलचेयर क्रिकेटर राजा बाबू के हौसले बुलंद हैं। वह बहुत उत्साहित हैं। निश्चित ही राजा बाबू गुजरात में गाजियाबाद का नाम रोशन करेंगे और उनके धमाल से हम सभी खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। इस अवसर पर विंग कमांडर प्रकाश जेथ्रो के अलावा नींव शक्ति संस्था की अध्यक्ष ऋचा बल्लभ, अंकुर पाठक, दिव्या दुबे, रोहित कुशवाह, श्रीमती अनीता अग्निहोत्री, श्रीमती उमा आदि उपस्तिथ रहे।


Leave a Reply