राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विवेकानंद सभागार में देवप्रभा प्रकाशन गाजियाबाद द्वारा साझा गजल संग्रह ‘कविता अविराम-3’ समेत 5 पुस्तकों का लोकार्पण, रचनाकारों का सम्मान और गजल गोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कविता अविराम-3 के अलावा जिन पुस्तकों का लोकार्पण किया गया, उनमें कुसुम लता कुसुम का कुसुमांजलि काव्य संग्रह, डॉ. सुरेन्द्र शर्मा रसिक का प्रकाश की ओर कहानी संग्रह, डॉ. ममता जोशी का क्षितिज की ओर काव्य संग्रह एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि अरोड़ा का दंगा नाटक संग्रह शामिल रहा। साथ ही इस अवसर पर कई रचनाकारों को ‘देवप्रभा साहित्य सम्मान’ से नवाजा गया।
संयोजक देवप्रभा प्रकाशन के प्रकाशक डॉ चेतन आनंद ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ से बताया कि कार्यक्रम में स्थापित एवं नवोदित रचनाकारों ने गजलों का मनमोहक पाठ किया। मंचासीन देश के कई हिस्सों से आए शायरों-शायराओं ने अपनी-अपनी रचनाओं से समां बांध दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवयित्री डॉ. रमा सिंह ने की, जबकि मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री रहे, जबकि अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मशहूर गजलकार अब्दुल रहमान मंसूर, उत्कर्ष गाफिल, डॉ. माला कपूर, डा. वीके शेखर, सीए महिम मित्तल, उर्वशी उर्वी, मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डॉ. अलका अग्रवाल उपस्थित रहे। अन्य जिन नामचीन साहित्यकारों ने इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दी, उनमें सुप्रसिद्ध कवि बाबा कानपुरी, सुरेन्द्र शर्मा उदय, डॉ. सपना सक्सेना दत्ता, रजनी श्रीवास्तव, पूनम चंदन वामसी, डॉ. शुभदा पांडेय, डॉ. मनोज कामदेव, डॉ. चित्रलेखा, अंजलि चड्ढा भारद्वाज, डॉ. सुधीर त्यागी, डॉ. ज्योति उपाध्याय, मंजु मन आदि शामिल थे।
कार्यक्रम में गजलकारों को ‘देवप्रभा साहित्य सम्मान’ से नवाजा गया। डॉ. माला कपूर ने कविता अविराम-3 गजल विशेषांक की सह-सम्पादक की हैसियत से पुस्तक के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर संगीता आनंद, डॉ. आशीष शर्मा, अनुजा रैना, विक्रांत तोमर आदि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जानी-मानी कवयित्री आकाशवाणी केन्द्र दिल्ली की उद्घोषिका नीरजा चतुर्वेदी ने किया।


Leave a Reply