गाजियाबाद के प्रताप विहार में 26 को होगा सामूहिक कलम-दवात पूजन एवं सम्मान समारोह

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महसभा (एबीसीकेएम) द्वारा यमद्वितीया बुधवार 26 अक्टूबर की सुबह साढ़े 10 बजे ‘सामूहिक कलम-दवात पूजन एवं सम्मान समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिले के प्रताप विहार क्षेत्र में सेक्टर-11 स्थित प्राचीन शिव (कुटी) मंदिर एवं भगवान चित्रगुप्त मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी (अलीगढ़) के वरिष्ठ नेता मनोज सक्सेना होंगे, जबकि वरिष्ठ पत्रकार व ‘ऑल इण्डिया कायस्थ काउंसिल’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चित्रांश जितेन्द्र बच्चन की गौरवमयी उपस्थिति रहेगी। इस अवसर पर एबीसीकेएम उत्कृष्ट कार्य के लिए कई चित्रांश बंधुओं को ‘कायस्थ समाज प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित करेगा।
अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महसभा के संस्थापक एवं वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि हर वर्षों के भांति इस वर्ष भी 26 अक्टूबर की सुबह कायस्थों द्वारा पूर्ण विधि-विधान के साथ भवगान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना और कलम-दवात का पूजन किया जाएगा। मूर्ति स्थापना के यजमान चित्रांश सुनील श्रीवास्तव एवं उनकी पत्नी श्रीमती किरण श्रीवास्तव इस अवसर पर पूर्व की तरह उपस्थित रहेंगे। इन्हीं के द्वारा सभी पूजा संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि पूजन के पश्चात ‘कायस्थ समाज प्रतिभा सम्मान’ से विशिष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी से इस पूजन आयोजन में शामिल होने की गुजारिश की है।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*