राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। नन्दग्राम चित्रांश वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा 26 अक्टूबर को भगवान चित्रगुप्त पूजन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल होंगे और विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक व वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र बच्चन हैं। इस अवसर पर समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहेंगे।
नन्दग्राम चित्रांश वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापक विनोद कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि बुधवार को नंदग्राम बी ब्लॉक के नजदीक स्थित छठ घाट एवं श्री चित्रगुप्त पूजा स्थल पर यह आयोजन किया जा रहा है। श्री चित्रगुप्त पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद पशुपति जी द्वारा इस अवसर पर संगीतमय चित्रगुप्त कथा की प्रस्तुत दी जाएगी। संस्था के अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव और सचिव मुकेश श्रीवास्वत ने सभी से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान चित्रगुप्त का प्रसाद प्राप्त करने की अपील की है।


Leave a Reply