राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतमबुद्ध नगर। वेस्ट ग्रेटर नोएडा छपरौला स्थित कन्हैया कुंज में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा भगवान चित्रगुप्त मंदिर में यजमान चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव (छपरौला अध्यक्ष) के नेतृत्व में सामूहिक कलम-दवात पूजन किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को भगवान चित्रगुप्त पूजन की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उनका स्मरण हम सभी को जीवन में सदमार्ग पर चलने और अच्छे कर्म करने का संदेश देता है।”
गुरवार, 27 अक्टूबर को आयोजित पूजन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। भगवान चित्रगुप्त की आरती की गई। उससे पहले भजन- कीर्तन कर सभी के लिए सुख-समृद्धि एवं शान्ति की कामना की गई। तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने कायस्थों को एकजुट करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव चित्रांश विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, कोषाध्यक्ष चित्रांश अनिल कुमार श्रीवास्तव, सहायक सचिव चित्रांश आलोक कुमार श्रीवास्तव, संगठन मंत्री गोपाल प्रसाद श्रीवास्तव, कानूनी सलाहकार चित्रांश मनोज कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, चित्रांश मनोज कुमार श्रीवास्तव, चित्रांश एसके सक्सेना, चित्रांश रितेश श्रीवास्तव सपरिवार, महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती पूनम श्रीवास्तव महासचिव, श्रीमती रीना कुलश्रेष्ठ कोषाध्यक्ष, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव अध्यक्ष, श्रीमती विनीता श्रीवास्तव, खुश्बू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, प्रनव श्रीवास्तव, बलबुल, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अंकित कुमार श्रीवास्तव, हरिओम आदि उपस्थित रहे।


Leave a Reply