राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
हरदोई। रामनगर नीर रोड स्थित बाबा रामदास आश्रम में स्थापित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में गौरव जन कल्याण संस्थान द्वारा गुरुवार को सभी मानवों के कर्मों का लेखा-जोखा रखने वाले भगवान श्री चित्रगुप्त का पूजन, हवन, कलम-दवात की पूजा एवं सर्व समाज द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस महोत्सव की सभी पूजा सुधा विद्यावाचस्पति संस्थपिका वेद सुधा मंदिर हरदोई द्वारा विधि विधान से संपन्न कराई गई।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंजलता श्रीवास्तव, संस्थान के राष्ट्रीय सचिव गौरव श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, आरबी सक्सेना, उदय वीर सिंह, धीरज विश्वास, संजीव वर्मा, अंकुर श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, महेश अस्थाना, राममोहन श्रीवास्तव, अनुराग श्रीवास्तव, धीरज खरे, विनोद श्रीवास्तव, रजत श्रीवास्तव, यशवीर श्रीवास्तव, दीपिका श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव, शशि श्रीवास्तव, मंजु श्रीवास्तव, पुष्पलता श्रीवास्तव, सुनिता श्रीवास्तव, श्रष्टि श्रीवास्तव, नैशी श्रीवास्तव, स्वाति श्रीवास्तव, दिव्या श्रीवास्तव, कीर्ति श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव, हर्षित श्रीवास्तव, शिवम् श्रीवास्तव, स्वस्तिक श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply