बाल दिवस पर आयोजित की पेंटिंग प्रतियोगिता

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नोएडा। सेक्टर 82 स्थित शिव मंदिर प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था नोएडा महानगर इकाई द्वारा विभिन्न स्कूल के छात्रों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षिका कुसुम ने बच्चों को बताया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन 14 नवंबर को हर साल देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू बच्चों से काफी लगाव, प्यार और स्नेह रखते थे। बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहते थे। उनकी लोकप्रियता के कारण ही उनके जन्मदिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। संस्था की जिलाध्यक्ष रेनू बाला शर्मा ने बच्चों को शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। संस्था की मीडिया प्रभारी बंदना झा ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी और कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। प्रतियोगिता का आयोजन छात्रों की रचनात्मकता को और आगे बढ़ाने के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों ने प्रतियोगिता में जीत हासिल की, उन्हें पुरस्कृत किया गया है। इस अवसर पर किरण कुशवाह और प्रभा सिंह उपस्थित रहीं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*