एस.एस.डी जैन पब्लिक स्कूल ने मनाया बाल दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर एस.एस.डी जैन पब्लिक स्कूल द्वारा बाल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। सभी छात्र- छात्राओं को इस अवसर पर चंदन का तिलक लगाया गया और पुष्प वर्षा के साथ उनका स्वागत किया गया। जिससे बच्चों में गजब का उत्साह देखा गया। अध्यापिकओं ने नृत्य प्रस्तुत किया तो बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्हें खेल के माध्यम से यह भी समझाया गया कि अपनी प्रकृति को हमें किस तरह से संरक्षित करना है।
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती मनाने के अवसर पर विद्यालय समिति के मंत्री अजय कुमार जैन ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हम जितना बेहतर बच्चों की देखभाल करेंगे राष्ट्र निर्माण भी उतना ही बेहतरी आएगी। हम सभी को हमेशा यह प्रयत्न करना चाहिए कि बाल शोषण और बाल मजदूरी पर रोक लगे। हम बच्चों को शिक्षा दिलाने की हर संभव कोशिश करेंगे तभी हमारे बच्चों का समुचित विकास होगा और नेहरू जी के सपनों के राष्ट्र का निर्माण हो सकेगा।
कार्यक्रम में अध्यापिका प्रीति, स्वाति, विधि, रचना, मीनाक्षी एवं आशु ने नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने करतल ध्वनि से उनका स्वागत किया। प्रधानाचार्य श्रीमती लता चंदा ने अध्यापिकाओं की प्रस्तुति को खूब सराहा और बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*