डिजिटल मीडिया की मांगों को लेकर पीआईबी अपर महानिदेशक को सौपा ज्ञापन

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
चंडीगढ़। ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में डिजिटल मीडिया के मांगों को लेकर पीआईबी चंडीगढ़ के अपर महानिदेशक राजेंद्र चौधरी से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने चौधरी को बताया कि डिजिटल मीडिया में काम करने वाले संस्थानों एवं व्यक्तियों के लिए चंडीगढ़ में कोई भी डिस्टल पॉलिसी नहीं बनाई गई है, ऐसे में डिजिटल मीडिया में काम करने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शिष्टमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि डिजिटल मीडिया में काम करने वालों के साथ चंडीगढ़ में किस तरह भेदभाव किया जा रहा है। डिजिटल मीडिया कर्मियों की पहचान के लिए सरकार की तरफ से कोई भी विकास या प्रोत्साहन कार्य नहीं किया जा रहा, जिससे सभी हताश हैं। ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने पीआईबी से मांग की है कि डिजिटल मीडिया में काम करने वाले कर्मचारियों को एग्रेडेशन की सुविधा प्रदान की जाए। उन्हें दिल्ली की तर्ज पर सीजीएचएस एवं पेंशन सुविधाओं का लाभ दिया जाए। डिजिटल मीडिया संस्थानों को उत्थान के लिए डीएबीपी की पॉलिसी सरल बनाई जाए जिससे छोटे और मझोले संस्थान अपने आप को जीवित रख सकें। डिजिटल कर्मचारियों के साथ आए दिन दुर्व्यवहार की घटनाएं होती रहती है जिस पर प्रशासन या सरकार की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जाती। ऐसे मामलों में डिजिटल कर्मचारियों के हितों की रक्षा की जाए।
पीआईबी चंडीगढ़ के अपर महानिदेशक राजेंद्र चौधरी ने ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन को आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही इस संबंध में दिल्ली स्थित आला अधिकारियों को पत्र लिखकर सूचित करेंगे, ताकि डिजिटल मीडिया को लेकर स्पष्ट नीतियां तैयार की जा सकें। उन्होंने कहा है कि समय-समय पर वह डिजिटल मीडिया के साथ कार्यक्रमों को आयोजित करते रहेंगे, जिससे सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आसानी हो। प्रतिनिधि मंडल में एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार, खजांची पूनम पोहाल, मुख्य सचिव अमित सेठी, राष्ट्रीय सचिव अमित कुमार वर्मा, सोशल मीडिया के चेयरमैन मनोज शर्मा, प्रसुन बर्मन एवं रमेश गल्होत्रा मौजूद थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*