राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
अंधेरी (मुंबई)। जुहू के मेयर्स हॉल में बरका धाम के संस्थापक राधे राधे बाबू जी महाराज द्वारा सिनेमा आजतक अचीवर्स अवार्ड्स के सहयोग से बरका धाम अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन किया गया। यह संस्था का प्रथम सम्मान समारोह आयोजन था। इस अवसर पर राधे राधे बाबूजी महाराज ने मीडिया और बॉलीवुड से जुड़े कई दिग्गजों को अपने हाथों से बरका धाम अवार्ड 2022 और आशीर्वाद प्रदान किया।
अवॉर्ड प्राप्त करने वालों में pen-n-lens.in NEWS के एडिटर अमित मिश्रा के अलावा मीडिया से जुड़े गाजी मोइन, प्रमोद सिंह, रमाकांत मुड़े और बॉलीवुड क्षेत्र कैटेगरी में कॉमेडियन एक्टर सुनील पाल, अरुण बक्शी, रमेश गोयल, कल्पना सैनी, महक चौधरी, जादूगर सीपी यादव, रोनी वत्स, तृष्णा मंडल, आदर्श जैन, आदित्य मोहन आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के आयोजन में सिनेमा आजतक के संपादक नरेंद्र शर्मा का विशेष सहयोग रहा।


Leave a Reply