राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रथम पुलिस कमिश्नर अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार की सुबह कार्यभार संभाल लिया। 2003 बैच के आईपीएस अजय कुमार मिश्र को सोमवार देर रात शासन ने गाजियाबाद का पहला पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया था। इससे पहले वह लखनऊ डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध थे। हाल ही में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे थे और केंद्र में वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में तैनात रहे।
पुलिस कमिश्नर अजय मिश्रा फिलहाल गाजियाबाद एसएसपी ऑफिस में ही बैठेंगे। इससे पहले वह कानपुर, वाराणसी, सुल्तानपुर जिले के एसएसपी रह चुके हैं। उनके पिता यूपी पुलिस में कांस्टेबल रहे हैं और मूल रूप से बलिया जनपद (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं। पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के गाजियाबाद तबादला होने के बाद यहां के एसएसपी मुनिराज को अयोध्या का एसएसपी बनाया गया है।


Leave a Reply