महिलाओं की सुरक्षा व अपराध में कमी लाना प्राथमिकता : सीपी गाजियाबाद

राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
गाजियाबाद। जिले के प्रथम पुलिस आयुक्तम अजय मिश्रा ने पदभार संभालते ही बदलाव की समय सीमा तय कर दी। उन्होंआने बुधवार को गाजियाबाद पुलिस लाइन में मीडिया से बात करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा और अपराध में कमी लाना प्राथमिकता होगी। उन्हों ने ट्रैफिक जाम को अपराध की संज्ञा दी, इससे निपटने की भी पूरी तैयारी है।
पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिले में तीन तरह से बदलाव दिखेंगे। सबसे पहले 10 से 15 दिन में शुरुआती बदलाव में डीसीपी और एसीपी की तैनाती की जाएगी। इसके बाद दो से तीन माह में जिले के आम लोगों को बदलाव दिखेंगे। हालांकि कुछ बदलाव में थोड़ा समय लगता है, उनमें समय लगेगा।
उन्होंेने कहा कि कमिशनरी बनने के बाद सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यहां पर पुलिसबल बढ़ रहा है। करीब 1000 के करीब अराजपत्रित अधिकारियों की और चार राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती होगी। सुपरविजन करने वाले अधिकारियों की संख्याा भी बढ़ जाएगी। पुलिसबल बढ़ने से साथ ही पेट्रोलिंग आदि बढ़ जाएगी। यह बदलाव जिले के लोगों को कुछ ही दिनों में दिखने लगेगा।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*