राष्ट्रीय जनमोर्चा ब्यूरो
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के अब तक 31 सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। कांग्रेस को 15 और भाजपा को 13 सीटों पर जीत मिली है। निर्दलीय तीन सीटों पर जीते हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार 25 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भरतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को 13 सीटों पर बढ़त मिली है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक कांग्रेस को करीब 44 प्रतिशत वोट और भाजपा को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं।
उधर हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मुख्यमंत्री बनने की होड़ में शामिल तीन नेता चुनाव हार गए हैं। श्रीनैना देवी जी राम लाल ठाकुर, कौल सिंह और डल्हौजी विधानसभा सीट से आशा कुमारी चुनाव हार गई हैं। अब
सीएम की रेस में दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और सुखविंद सिंह सुक्खू का नाम सबसे आगे चल रहा है। इन दोनों में से किसी एक नेता को कांग्रेस मुख्यमंत्री बना सकती है।


Leave a Reply