राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट सहित 5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों में हुए उपचुनाव के नतीजे आने लगे हैं। मैनपुरी में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण हुए उपचुनाव में डिंपल यादव ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जबकि सबसे बड़ा उलटफेर आजम खान के गढ़ रामपुर में देखने को मिला है। यहां भाजपा ने अपना झंडा लहरा दिया है। भाजपा प्रत्याशी आकश सक्सेना ने सपा के आमिस रजा को 43702 वोटों से हरा दिया है।
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा प्रत्याआशी डिंपल यादव ने प्रचंड जीत हासिल की है। मैनपुरी की जनता ने मुलायम की बहू पर जमकर प्या्र लुटाया। वहीं खतौली सीट से सपा-रालोद प्रत्यामशी मदन भैया ने भाजपा का किला ढहाकर जीत दर्ज कर ली है।


Leave a Reply