
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित सी.एस.एच.पी. पब्लिक स्कूल में 12 अक्टूबर को पी.टी.एम. आयोजित की गई। इसके तहत विद्यार्थियों ने ‘एक्सपीरियंस लर्निगÓ पर सभी विषय को लेकर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया। खासकर विज्ञान विषय में रोबोट विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी के माध्यम से जंक फूड से होने वाले नुकसान से भी लोगों को परिचित कराया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने यातायात के नियमों को लेकर एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस नाटक की सभी ने सराहना की। जबकि अभिभावकों के आकर्षण का केंद्र प्रदर्शनी में प्रचारित आर्ट एण्ड क्राफ्ट से बनी वस्तुएं, योगा, संस्कृत में गीत, श्लोक एवम मंगल पाण्डे पर प्रस्तुत नाटका रहे। नर्सरी विभाग ने हाथ से निर्मित दीया, मोमबत्ती, कार्ड एवम झालर की भी प्रदर्शनी लगाई।
विद्यालय की निदेशक श्रीमती सविता गुप्ता, प्रधानाचार्य सुश्री ममता शर्मा एवम शैक्षिक प्रमुख श्रीमती तान्या कौशिक ने छात्रों के कार्यों की खूब प्रशंसा की। साथ ही विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के साथ-साथ इसी प्रकार के कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए प्रोत्साहित भी किया।


Leave a Reply