राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
नई दिल्ली। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक बार फिर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। मंगलवार को उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा अगर राहुल गांधी एक मजबूत नेता हैं तो वह 2024 में अमेठी से चुनाव लड़ें। अजय राय के अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने कांग्रेस पर हमला बोल दिया है। मालवीय ने कहा कि राहुल गांधी को अजय राय जैसे नेताओं की आड़ में नहीं छिपना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट करते हुए सवाल भी पूछा कि क्या राहुल इस चुनौती के लिए तैयार हैं?
उल्लेखनीय है कि सोमवार को राबर्ट्सगंज स्थित शाही पैलेस में पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस नेता अजय राय ने तंज कसते हुए कहा था, ‘स्मृति ईरानी सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं।’ राय ने कहा था, ‘कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे।’


Leave a Reply