गाजियाबाद में ‘पापा कहते हैं…’ के साथ उम्मीद महोत्सव की शुरुआत

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद, सक्षम फाउंडेशन के सहयोग और सॉयल इवेंट की ओर से क्रॉसिंग रिपब्लिक में उम्मीद महोत्सव की शुरुआत की गई। इसका शुभारंभ बच्चों की प्रतिभा से जोड़कर किया गया। कार्यक्रम का नाम रखा गया पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा। मुख्य अतिथि प्रशासनिक कौशल की महारथी और सौंदर्य की दुनिया का चिर परिचित नाम एडीएम ऋतु सुहास और विशिष्ट अतिथि टीवी पत्रकार शशि शर्मा थीं। दोनों अतिथियों ने कार्यक्रम के उद्देश्य की सराहना की और बच्चों का हौसला बढ़ाया।
दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार और इवेंट जर्नलिज्म के संस्थापक अमर आनंद ने कार्यक्रम का कांसेप्ट तैयार किया था। इवेंट जर्नलिज्म की खास शैली का यह 52वां कार्यक्रम था। सरकार, पुलिस, बच्चों और देशभक्ति पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कार्यक्रम कर चुके अमर आनंद इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे। डॉक्टर आनंदिता श्रीवास्तव ने मंच संचालन के साथ उनका भरपूर साथ दिया।
लखनऊ से आईं पारुल श्रीवास्तव कार्यक्रम की ऑर्डिनेटर थीं। राहुल चोपड़ा, सदीप त्यागी, पत्रकार प्रवीण अरोरा, समाजसेवी व भाजपा नेत्री डोली भास्कर, राजीव यादव, अनीस खान, अरुण शर्मा, भास्कर झा और अभिषेक समेत कई स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इटावा से आए फिल्म कलाकार गौरव पोरवाल ने क्लाइमेक्स परफॉर्मेंस पापा कहते हैं के जरिए कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों का जहां दिल जीत लिया, वहीं मेरठ से आए रंगकर्मी योगेश समदर्शी ने अनोखे अंदाज में बचपन को याद कर लोगों को खूब लुभाया। मान्या यादव, व्रतिका, राम, प्रथम, अंकित शर्मा, कुशिका, देवेंद्र, इनेशा, अनुश्री, अद्विक, अरिंदम, आदित्य, अनिरुद्ध और विहान के साथ साथ नटराज म्यूजिक के बच्चों श्रेष्ठा और कृष्वि समेत कई बच्चों ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*