इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार ने मनाया खेल दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। प्रताप विहार स्थित इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने शिक्षकों के लिए खेल दिवस का आयोजन किया। प्रधानाचार्य मधुकर प्रिया, निदेशक पंकज जोशी एवं विद्यालय प्रबंधक अमित सिन्हा ने आकाश में कंदील छोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों की वेशभूषा में सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सहायक वर्ग के सदस्य बड़े ही आकर्षक लग रहे थे।
अधिकांशतः सभी को अपनी पसंद की सभी खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी करने की छूट थी।
खेल प्रतियोगिताओं की शुरुआत एरोबिक के द्वारा की गई। 60 मीटर दौड़ महिलाएं, 100 मीटर दौड़ पुरुष जिगजैक रेस, लेमन रेस, वन लैग रेस, थ्री लैग रेस, क्रिकेट, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, चैस, कैरम फ्री हैंड ड्रॉइंग, टग ऑफ वॉर, शॉट पुट, डांस बैटल, राइटिंग एंड सिंगिंग सॉन्ग आदि सभी प्रतियोगिताएं महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के लिए थीं। प्रधानाचार्य तथा प्रबंधन समिति की सदस्यों की उपस्थिति एवं सभी प्रतियोगिताओं में भागीदारी ने खिलाड़ियों का आनंद और उत्साह कई गुना बढ़ा दिया था। मैदान का नजारा अद्भुत था। हर प्रतियोगिता रोमांच और आनंद से भरपूर थी। लोग साथियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। एक प्रतियोगिता समाप्त होते ही सभी की निगाहें दूसरी प्रतियोगिता और उसके खिलाड़ियों पर जम जातीं।
खेल के दौरान मैदान में प्रधानाचार्य, प्रबंधक समिति के सदस्य, शिक्षक तथा सहायक वर्ग के सभी सदस्य एकसाथ थे। आज सभी खिलाड़ी थे। न कोई नौकर न कोई शिक्षक, न कोई प्रबंधक और न कोई सहायक। खिलाड़ी हारकर भी खुश थे और जीतने वालों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं था। विजेताओं की घोषणा के पश्चात प्रधानाचार्य मधुकर प्रिया के द्वारा खेल दिवस के आयोजकों, विद्यालय के सहायक वर्ग के सदस्यों, सभी खानपान की व्यवस्था करने वाले सदस्यों तथा समस्त खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। अंत में विद्यालय के खेल विभाग के सदस्य तुषार कपिल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया और आगामी वर्षों में भी शिक्षकों के लिए इस तरह के आयोजन करते रहने का आश्वासन दिया है।

admin
About admin 3409 Articles
जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार 'भारत गौरव' से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*