इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल ने धूमधाम से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। इंदिरापुरम पब्लिक स्कूल प्रताप विहार में 74वां गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रबंधक अमित सिन्हा ने सपत्नी मां वागेश्वरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वसंत पंचमी पर्व का आव्हान किया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मदर टेरेसा संस्था के सचिव प्रियंक जोशी ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक विविधता को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विद्यालय की वरिष्ठ प्रभारी महोदया श्रीमती कल्पना सीजो ने गत वर्ष में विद्यालय की उपलब्धियों व आगामी निर्धारित उद्देश्यों को अभिभावकों के समक्ष प्रस्तुत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुकर प्रिया ने गणतंत्र दिवस की थीम जनभागीदारी से अवगत कराते हुए विद्यालय द्वारा देश हित के लिए किए जाने वाले कार्य जैसे प्लास्टिक मुक्त भारत व व स्वच्छ भारत इत्यादि के लिए सभी की भागीदारी को आवश्यक बताया। विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं को खेल दिवस विशेष व अन्य उपलब्धियों के लिए विद्यालय के निदेशक महोदय पंकज जोशी द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।
मुख्य अतिथि प्रियंक जोशी जी ने लैंगिक भेदभाव को दूर करने की अपील की व सभी से अपने देश के प्रति समर्पण के भाव जागृत करते हुए कहा कि सोने की चिड़िया कहा जाने वाला यह हमारा देश एक बार फिर से स्वर्णिम पथ पर अग्रसर हो। कार्यक्रम का समापन पर कनिष्ठ प्रभारी महोदया श्रीमती श्रद्धा सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*