श्री ओम स्वामी जी महाराज ने विजय श्रीवास्तव को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
कासगंज। श्री कृष्ण लीला धाम द्वारा कासगंज में प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 27वें कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दो दिन 17 और 18 फरवरी को श्री कृष्ण लीला धाम में भगवान शिव की धूम रही। श्री ओम स्वामी जी महाराज ने भगवान शिव के स्वरूप का बहुत सुंदर वर्णन किया, जिसका सभी सभी भक्तों ने भजन-पूजन और भगवान के प्रसाद के रूप में आनंद प्राप्त किया।
महाशिवरात्रि कार्यक्रम में समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय निदेशक विजय कुमार श्रीवास्तव और उनकी टीम भी शामिल हुई। उल्लेखनीय है कि श्री ओम स्वामी जी महाराज हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व के आयोजन के अवसर पर विजय श्रीवास्तव को कार्यक्रम की एक बड़ी जिम्मेदारी देते हैं, जिसे वह उनका आशीर्वाद समझकर निर्वाह करते हैं। इस वर्ष विजय श्रीवास्तव के पैर में चोट लगी हुई थी। इसके बावजूद महाराज के आदेश का उन्होंने पालन किया और हर कार्य बहुत ही अच्छे ढंग से संप्न्न हो गया। इसके लिए श्री ओम स्वामी जी महाराज ने विजय कुमार श्रीवास्तव को खुद अपने करकमलों से सम्मानित किया है। धाम से जुड़े सभी महिला-पुरुष भक्त श्री श्रीवास्तव को बधाई दे रहे हैं।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*