राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। सुप्रसिद्ध साहित्यकार से. रा. यात्री की पत्नी उषा यात्री के अवतरण एवं निर्वाण दिवस पर आयोजित स्मृति संध्या में देश भर के जाने-माने साहित्यकारों, पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों एवं समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीमती यात्री की स्मृति में प्रारंभ “स्वयंसिद्धा सम्मान” विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली डॉ. स्मिता सिंह, मनु लक्ष्मी मिश्रा एवं तनु पाल को प्रदान किया गया।
होटल रेडबरी में आयोजित स्मृति संध्या का शुभारंभ सिल्वर लाइन प्रेस्टीज स्कूल के कलाकारों दर्शन शर्मा, नवीन शर्मा, शिखा शर्मा, अनुज शंकर व चैती के गाए भजनों से हुआ। शिक्षाविद डॉ. माला कपूर ‘गौहर’ द्वारा अंजू जैन रचित गीत ‘नमक जैसी जरूरी और कभी गुड़ की डली है मां…’ के पाठ में उपस्थित समूह की आंखें नम कर दीं। सुप्रसिद्ध साहित्यकार महेश दर्पण ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद साहित्य जगत में से. रा. यात्री के शीर्ष पर पहुंचने में उषा यात्री के अवदान को विस्मृत नहीं किया जा सकता। डॉ. बीना शर्मा, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. वीना मित्तल, डॉ. परिधि यात्री ने उनके साथ व्यतीत आत्मिक अनुभव साझा किए। वरिष्ठ शायर गोविंद गुलशन, मासूम गाजियाबादी, सुरेंद्र शर्मा, तुलिका सेठ व रंगकर्मी अक्षैवर नाथ श्रीवास्तव ने भी उन्हें भावांजलि दी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरविंद डोगरा, डॉ. मारुति नंदन पांडेय, पत्रकार अशोक ओझा, जितेन्द्र बच्चन, सुभाष अखिल, शकील अहमद, सुशील शर्मा, सुब्रत भट्टाचार्य, मुकेश गुप्ता, तौशिक कर्दम, शिवम गिरी, कुलदीप, मुकेश कर्दम, सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ. अशोक मैत्रेय, डॉ. अजय गोयल, विपिन जैन, सिनीवाली शर्मा, कवि नित्यानंद तुषार, समाजसेवी अतुल जैन, मकरंद प्रताप सिंह, सुरेंद्र शर्मा, एडवोकेट वागीश शर्मा, राजीव शर्मा, संदीप वैश्य, अक्षय वैश्य, विजय अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, सुनील गुप्ता, दीपा गुप्ता, रजनीश बंसल, अरुणा, मेघना यात्री, तन्मय यात्री, आद्या यात्री, अभिनव यात्री, भारत भूषण बरारा, संजय औबरॉय, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र अरोड़ा, देवव्रत चौधरी, रवि शंकर पांडेय, संजय भारद्वाज, वी. के. राठौर, सागर अग्रवाल, देवनाथ, राकेश चोपड़ा, देवेन्द्र वालिया, दलीप बरारा, भूप सिंह, नीरज कौशिक, अभिषेक कौशिक सहित बड़ी संख्या में यात्री परिवार के सदस्य व सहयोगी शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन रिंकल शर्मा ने किया। आलोक यात्री एवं अनुभव यात्री ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।


Leave a Reply