चार दिवसीय ‘मेवाड़ अभिव्यक्ति-2023’ वार्षिकोत्सव शुरू

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुन्धरा स्थित मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में इस साल भी मेवाड़ अभिव्यक्ति-2023 का रंगारंग शुभारम्भ हुआ। मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया व निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने चार दिन चलने वाले इस वार्षिकोत्सव का उद्घाटन आकाश में रंग-बिरंगे गुब्बारे व श्वेत कबूतर उड़ाकर किया। इस मौके पर छात्रों ने मशाल मार्च निकाला। चार दिन चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में दो हजार से अधिक विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मेवाड़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि छात्रों में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर करने के लिए मेवाड़ ने इस तरह के अनेक कार्यक्रम आयोजित करने की मुहिम चला रखी है। उनका प्रयास है कि उनके इंस्टीट्यूशंस के छात्र भारतीय संस्कारों से सराबोर होकर समाज के विकास में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने छात्रों से कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई पूरा करें और जीवन में कामयाबी हासिल करें।
अन्त में इंस्टीट्यूशंस की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने छात्रों को सफलता का आशीर्वाद दिया और जीवन के हर कदम पर आने वाली चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा दी। मेवाड़ अभिव्यक्ति 2023 के पहले दिन छात्रों की वाद-विवाद प्रतियोगिता और प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*