राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गौतम बुद्धनगर। गुरुवार को छपरौला स्थित चित्रगुप्त मन्दिर कन्हैया कुंज में अखिल भारतीय चित्रगुप्त कायस्थ महासभा द्वारा हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हनुमान जी का भव्य श्रृंगार किया गया। बजरंग बली का अलौकिक रूप श्रद्धालुओं के लिए आकार्षण का केंद्र रहा। संस्था के छपरौला अध्यक्ष चित्रांश अशोक कुमार श्रीवास्तव द्वारा हनुमान जी की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद प्रसाद वितरण हुआ।
अशोक कुमार श्रीवास्तव ने ‘राष्ट्रीय जनमोर्चा’ को बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य श्रंगार कर सुंदर कांड एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। हनुमत आरती एवं भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की गई, फिर प्रसाद वितरण हुआ। कार्यक्रम में सभी ने भजन-कीर्तन किया और श्री हुनमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। खुद अशोक कुमार श्रीवास्तव यजमान रहे और पुरोहित पंडित बालकिशन बृजबासी ने विधि-विधान से कार्यक्रम संपन्न कराया।
गणमान्य रहे उपस्थित : अवसर पर चित्रांश अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, अविनाश कुमार श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, विनय कुमार कुलश्रेष्ठ, सिंघम श्रीवास्तव, श्रीमती लक्ष्मी श्रीवास्तव (अध्यक्ष महिला विंग), रीना कुलश्रेष्ठ, विनीता श्रीवास्तव, खुश्बू श्रीवास्तव, अलका श्रीवास्तव, खुशी श्रीवास्तव, शिवन्या श्रीवास्तव, राशि श्रीवास्तव, राकेश कुमार श्रीवास्तव, नवीन अवस्थी, आरती अवस्थी, ज्योति सिंह, मोहन लाल, सुनीता देवी, कमलेश देवी, गोविंदी देवी,सूरज, वंश चौधरी, बबिता सिंह, मंजू देवी, दीपक कुमार सारस्वत, पूजा सारस्वत, हर्षित, अर्पित, व्यास यादव, राज कुमार, अनिल सिंह, विश्वजीत विश्वकर्मा आदि गणमान्य उपस्थित रहे।


Leave a Reply