राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। डीएम राकेश कुमार सिंह के निर्देश पर वन नेशन वन राशन कार्ड योजना में अन्य राज्यों के राशन कार्डधारकों की शिकायत निवारण के लिए जिले में गुरुवार को माता कॉलोनी, घूकना, करहेड़ा, डासना, खोड़ा, लोनी और मोदीनगर में कैम्प लगाए गए। माता कॉलोनी में राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि गुलशन भांबरी, घुकना में जनप्रतिनिधि, खोड़ा में विधायक प्रतिनिधि हरीश चंद शर्मा, डासना में सांसद प्रतिनिधि, लोनी में विधायक नंद किशोर गुर्जर, मोदीनगर में विधायक मंजू सिवाच, ज़िला पूर्ति अधिकारी डॉ. सीमा एवं अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहा। ज़िला पूर्ति अधिकारी द्वारा कैंप में अन्य राज्यों के आये समस्त कार्ड धारकों की शिकायतें सुनी गईं एवं शीघ्र ही उनका समाधान कराने का आश्वाशन दिया गया।
जनपद ग़ाज़ियाबाद में अन्य राज्य एवं प्रदेश के अन्य जनपदों के कार्डधारक खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित नहीं रहेंगे। साथ ही प्रत्येक वितरण चक्र मंण विक्रेता की दुकान पर सुनवाई हेतु समुचित व्यवस्था रहेगी, जहाँ अन्य राज्य के कार्डधारक अपनी समस्या नोट करा देंगे और शीघ्र ही उस समस्या का समाधान किया जायेगा।


Leave a Reply