संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। यूपी निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो बीजेपी ने बुलंदशहर की खुर्जा नगर पालिका से श्रीमती अंजना सिंघल और बुलंदशहर से दीप्ति मित्तल को पार्टी प्रत्याशी घोषित किया है। श्रीमती अंजना सिंघल पत्नी भगवान दास सिंघल ने सूची जारी होने के बाद खुर्जा स्थित नवदुर्गा शक्ति मंदिर जाकर दुर्गा माँ का आशीर्वाद लिया और पार्टी के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है। वहीं कार्यकर्ताओं में बहुत खुशी है। सभी अंजना सिंघल को बधाई दे रहे हैं।
अन्य जिलों के प्रत्याशियों के नाम भी घोषित :
बागपत नगर पालिका से राजकुमार चौहान, खेकड़ा से नीलम धामा, हापुड़ से सोमती केन, गढ़मुक्तेश्वर से राकेश बजरंगी, पिलखुवा से विभू बंसल, गौतमबुद्धवनगर की दादरी नगर पालिका से गीता पंडित और मेरठ की सरधना नगर पालिका से मंजू लता जैन का नाम घोषित प्रत्याशियों में शामिल है।
गाजियाबाद के मोदीनगर से विनोद जाटव, गाजियाबाद महानगर की मुरादनर नगर पालिका से रमा देवी, खोड़ा से रीना भाटी, जहांगीराबाद से किशनपाल सिंह, शिकारपुर से राजबाला सैनी, स्याना से सुधीर अग्रवाल, गुलावटी से शैलेश तेवतिया, अनूपशहर से ब्रिजेश शर्मा, डिबाई से अरुण कुमार सिंघल, सिकंद्रबाद से प्रदीप दीक्षित को नगर पालिका अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर से बीजेपी ने प्रवीण कुमार अग्रवाल को टिकट दिया है, गौरीगंज नगर पालिका से रश्मि सिंह, जायस नगर से बीना सोनगर, रॉबर्ट्सगंज से रूबी प्रसाद, भदोही से उर्वशी जायसवाल, गोपीगंज से बृजेश गुप्ता, मिरजापुर से श्याम सुंदर केसरी, चुनावर नगर से विजय बहादुर सिंह और अहरौरा पालिका से बीजेपी ने ओम प्रकाश केसरी को नगर पालिका प्रत्याशी बनाया है।


Leave a Reply