राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
वाराणसी। हर वर्ष भारत में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को आदि शंकराचार्य की जयंती मनाई जाती है। इस बार मंगलवार, 25 अप्रैल को काशी में श्री सुमेरु पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज ने भव्य कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर गाजियाबाद की पत्रकार सविता शर्मा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके लिए सविता शर्मा ने पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती महाराज का आभार जताया है।

जितेन्द्र बच्चन भारत में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और राष्ट्रीय पुरस्कार ‘भारत गौरव’ से सम्मानित हैं। पत्रकारिता में 38 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। दैनिक जागरण में चीफ रिपोर्टर, पंजाब केसरी में सहायक संपादक और हिंदुस्थान समाचार में नेशनल ब्यूरो दिल्ली में CBI BEAT पर रहने के बाद अब राष्ट्रीय जनमोर्चा के सम्पादक हैं।

Leave a Reply