विश्व हिन्दू परिषद ने मनाई महर्षि वाल्मीकि जयंती

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। विश्व हिन्दू परिषद गाजियाबाद महानगर द्वारा सोमवार को विद्या मंदिर नेहरू नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एंवम मुख्य वक्ता विनायक राव देश पांडेय और राष्ट्रीय महामंत्री संगठन विश्व हिन्दू परिषद रहे। उन्होनें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचियता और महान संत थे। उनका सपना मानव को मानवता, समाज में समरसता और जातिगत रहित समाज का प्रथम उदे्श्य था।
कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष गाजियाबाद महानगर विहिप उपेंद गोयल ने किया। इस मौके पर प्रांत उपाध्यक्ष डा राजकिशोर विहिप, क्षेत्रीय धर्म प्रसार प्रमुख विहिप राजेंद्र फौगाट,आरएसएस पदाधिकारी जितेन्द्र, सुभाष बजरंगी प्रांत गौरक्षा प्रमुख बजरंग दल, प्रवीन विभाग प्रचार प्रमुख विहिप, विनय कक्कड़ विभाग अध्यक्ष विहिप, विभाग मंत्री अमित कटारिया, योगेंद्र सिंह चौहान महानगर मंत्री विहिप गाजियाबाद महानगर, नवीन गौतम महानगर महामंत्री विहिप, नीरज बजरंगी सहमंत्री विहिप गाजियाबाद महानगर, गगन बजरंगी महानगर विद्यार्थी प्रमुख, दीपेंदर सिंह महानगर प्रचार प्रमुख विहिप, प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे। इनके अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*