
राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के डीएलएड विभाग की ओर से आयोजित चार दिवसीय स्काउट व गाइड शिविर में प्रशिक्षु विद्यार्थियों ने 14 राज्यों की कला-संस्कृति व परम्परा की अद्भुत झांकियां प्रस्तुत कीं। सभी बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, अनुच्छेद 370 आदि विषयों पर आधारित थीं। शिविर में विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया।
शिविर में डीएलएड विभाग के तीन बैच 2019, 20 और 21 के विद्यार्थी शामिल हुए। झांकियां जिनकी प्रदर्शित की गईं, उन 14 राज्यों में असम, महाराष्ट्र, केरल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, बंगाल, गुजरात, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक शामिल रहे। टेन्ट पिचिंग, खान-पान, वेश-भूषा, रंगारंग कार्यक्रम, फैशन शो, पोस्टर बनाना, दीक्षांत समारोह आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मेवाड़ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. अशोक कुमार गदिया ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को उनकी प्रस्तुति के लिए बधाई दी और उन्हें उत्तम अध्यापक बनने के लिए प्रेरित किया।
डॉ गदिया ने कहा कि मेवाड़ का मकसद विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना और उन्हें समाज व देश की मुख्याधारा से जोडऩा है। संस्थान की निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की और इसी तरह से संगठित कार्यक्रमों की श्रृंखला चलाने को कहा। शिविर में स्काउट व गाइड के मुख्य जिला आयुक्त देवेन्द्र कुमार, जिला संगठन आयुक्त श्याम सिंह, मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के सहायक निदेशक व मीडिया प्रभारी डॉ चेतन आनंद, उप निदेशक डॉ. प्रमोद मदेसिया, डीएलएड विभागाध्यक्ष अमित कुमार, डॉ. आरपी उपाध्याय, डॉ. आशुतोष मिश्र, डॉ. वियंता पाल, डॉ. अनु आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply