योगी सरकार में गुंडे गले में तख्ती लटकाकर थाने में कर रहे सरेंडर : बृजेश पाठक

जितेन्द्र बच्चन / राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
सुल्तानपुर। आसन्न नगर निकाय चुनाव को धार देने जिले में पहुंचे प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बिना नाम लिए सपा और बसपा पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में गुंडे माफिया हावी थे। दिनदहाड़े लूट, हत्या और बलात्कार की घटनाएं होनी आम बात थीं। आज योगी बाबा की सरकार में गुंडे माफिया गले में तख्ती लटकाकर थाने में सरेंडर कर रहे हैं।
शनिवार को नगर के तिकोनिया पार्क में प्रदेश के स्वास्थ्य व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन कुमार अग्रवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर गरीब को पक्का मकान देने का कार्य किया है। पाठक ने अपराध पर अंकुश लगाने की बात करते हुए कहा हम अदालतों में ठीक से पैरवी कर रहे हैं। माफिया मुख्तार अंसारी को सजा दिलवाने का कार्य भी किया जा रहा है।
उप मुख्यमंत्री पाठक ने नगर के सीताकुंड वार्ड से निर्विरोध सभासद बने रमेश सिंह टिन्नू को माला पहनाकर बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन अग्रवाल, जिलाध्यक्ष डा. आरए वर्मा, पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विधायकगण राज प्रसाद उपाध्याय, विनोद सिंह, सीताशरण त्रिपाठी, आलोक आर्या आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कमल पर वोट, अपराध पर चोट
नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी प्रवीन अग्रवाल के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने नारा दिया- ‘कमल पर वोट, अपराध पर चोट’। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सपा के राज में आप जानते हैं क्या होता था। सपा के लोग खाली दुकान, मकान व प्लाट पर कब्जा करने का काम करते थे।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*