राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
बुलंदशहर। खुर्जा नगर पालिका और निकाय चुनावों को लेकर तमाम दलों में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस, सपा, बसपा सहित सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। इसी कड़ी में खुर्जा नगर पालिका अध्यक्ष पद की निर्दलीय प्रत्याशी श्रीमती संतोष भास्कर ने अपने कार्यालय का उद्घाटन किया। इनका चुनाव चिन्ह हथौड़ा है। इस अवसर पर मनोज शर्मा, अशोक भास्कर, कैलाश जाटव, डॉ अजय, कर्नल सतवीर, लक्ष्मण सैनी, राजकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।


Leave a Reply