संजीव भारद्वाज / राष्ट्रीय जनमोर्चा
बुलंदशहर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शशि शर्मा के नेतृत्व में कैंप कार्यालय में महिला मतदाता सम्मेलन का आयोजन किया गया। उनके साथ जिला पंचायत अध्यक्ष अंतुल तेवतिया भी रहे। दोनों नेताओं ने नगर पालिका परिषद् अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती दीप्ति मित्तल और भाजपा के सभी वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की लोगों से अपील की। साथ ही कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी कल्पना वर्मा, ऊषा बंसल, मंजू वाल्मीकि, पूजा गुप्ता, गौरी चौधरी, स्वदेश चौधरी, प्रियंका अग्रवाल, जिला पदाधिकारी व सभी वार्डों और मंडलों से आए भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता ने सभी से नगरपालिका अध्यक्ष प्रत्याशी दीप्ति मित्तल के पक्ष में व भाजपा के सभी वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है।


Leave a Reply