राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
गाजियाबाद। वसुंधरा स्थित मेवाड़ इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय सेमिनार में शिक्षण और सीखने के अनुभवों को बढ़ाने में उभरती प्रौद्योगिकी की क्षमताओं पर प्रकाश डाला गया। सेमिनार में एकीकरण से सम्बंधित शोधपत्र भी 25 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये, जबकि बीसीए विभाग प्रभारी शमशाद अली एवं एलुमिनाई संजीव कुमार ने विद्यार्थियों को इस विषय की बारीकियों से अवगत कराया।
सेमिनार की शुरुआत निदेशक डॉ. अलका अग्रवाल, शमशाद अली एवं संजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर एक स्मारिका का विमोचन भी किया गया। शिक्षा विभाग की प्रभारी डॉ. गीता रानी ने उद्घाटन भाषण में उभरती प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करने के महत्व को समझाया तो डॉ. अलका अग्रवाल ने विद्यार्थियों को शिक्षा प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सक्रिय भागीदार बनने के लिए प्रोत्साहित किया। मुख्य वक्ता शमशाद अली एवं संजीव कुमार ने शिक्षण की उन्नत तकनीकों की जानकारी दी। सेमिनार में जो शोधपत्र पढ़े गये उनमें अनेक सुझाव सरकार को भेजने के लिए प्रस्तुत किये गये।


Leave a Reply