मुजफ्फरपुर : साहित्यिक समारोह में कई कवियों को किया सम्मानित

राष्ट्रीय जनमोर्चा संवाददाता
मुजफ्फरपुर। अखिल भारतीय स्वयंसेवी संस्था सोशल एंड मोटिवेशनल ट्रस्ट की मुजफ्फरपुर इकाई ने सरैयागंज में साहित्यिक समारोह का एक आयोजन किया। कार्यक्रम में संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंह उपस्थित रहीं। इस अवसर पर कई कवियों और कवियत्रियों को सम्मानित किया गया।
8 मई को बिहार के मुजफ्फरपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऊषा किरण, कार्यक्रम अध्यक्ष सुमन मेहरोत्रा, विशिष्ट अतिथि डा पुष्पा गुप्ता एवं संयोजिका सविता राज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलि कर शुभारंभ किया।
डॉ सतीश कुमार साथी, डॉ सुमन मेहरोत्रा, ममता सिंह, सविता राज, डॉ सोनी सुमन, अनुभव राज, ज्योति सिन्हा, प्रमोद नारायण मिश्र, सुमन कुमार मिश्र, डॉ लोकनाथ मिश्र, डॉ नर्मदेश्वर प्रसाद चौधरी, मुन्नी चौधरी, उमेश राज, हरिनारायण गुप्ता, उषा किरण, हिमांशु अस्थाना, यशपाल कुमार, विजय शंकर प्रसाद, अंजनी कुमार पाठक, डॉ पुष्पा गुप्ता, मुस्कान केशरी, जगदीश शर्मा, रेखा शर्मा ‘स्नेहा’, सत्येन्द्र कुमार सत्येन, डॉ कुमारी अन्नु, डॉ ब्रजभूषण मिश्र, देव व्रत अकेला, हेमा सिंह, उदय नारायण, डॉ बीके दयाल, सुधांशु राज, सौरभ प्रभात ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत की, जिसे श्रोताओं ने खूब सराही।

Be the first to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published.


*